गुमला जिला के एनएच 143 पर सदर थाना क्षेत्र व रायडीह थाना क्षेत्र की सीमा पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर से नीचे उतर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. खलासी को इलाज के लिए रायडीह सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को किसी प्रकार सड़क के किनारे करने में लगी है ताकि आवागमन बाधित न हो. ट्रेलर छत्तीसगढ़ से राजधानी रांची की ओर जा रहा था.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2s3OBDo
No comments:
Post a Comment