मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है. यहां पूर्व शिक्षा मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ की स्मृति में दशहरा मैदान पर हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जमकर बवाल हो गया. मैच देखने के दौरान आए दर्शकों की बाउंसरों ने पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि युवाओं में पकड़ बनाने के लिए महापौर मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने बूथ स्तर की टीम का क्रिकेट टूर्नामेंट कर रहा रहे थे. ग्राउंड में मौजूद दर्शक में एक युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो लेना शुरू किया. जब युवक वीडियो बना रहा था तो पास में खड़े बाउंसर ने उसे वीडियो बनाने से मना किया. युवक के नहीं मानने पर नाराज बाउंसरों ने युवक और उसके साथ मौजूद लोगों की पिटाई कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2wZ9O7k
No comments:
Post a Comment