मुंगेली जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. हद तो तब हो गई, जब लोरमी के थाना परिसर से लगी शासकीय राशन दुकान में ताला तोड़कर चोर राशन सामाग्री की चोरी कर ले गए. इस राशन दुकान में 2-3 माह के भीतर चोरी की ये चौथी घटना है. राशन दुकान संचालक ने लोरमी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इस पर थाना प्रभारी ने चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया. वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनपने लगा है. साथ ही नागरिक नगर में पुलिस गश्त की मांग भी कर रहे हैं.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2wlZy8F
No comments:
Post a Comment