कोरिया जिले की चिरमिरी पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. सरगुजा रेंज के आईजी को आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगवाने और लगाने की जानकारी मिली, जिस पर आईजी ने कोरिया एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर चिरमिरी पुलिस ने टीम का गठन कर दबिश दी. पुलिस ने हल्दीबाड़ी के महुआ दफाई के निवासी अख्तर हुसैन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर सट्टे की खाईवाली कर रहा था. पुलिस ने अख्तर के घर से 31 लाख रूपए की नकदी, 25 लाख रूपए का हिसाब-किताब सहित दो मोबाइल फोन व एक टीवी जब्त की है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2J8GWOy
No comments:
Post a Comment