विस उपनेता प्रतिपक्ष लखमा ने लगाया सरकार पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 24, 2018

विस उपनेता प्रतिपक्ष लखमा ने लगाया सरकार पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप

विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांवों में मूल​भूत सुविधाएं मुहैया कराने की बजाय सरकार द्वारा जारी राशि का सीएम डॉ रमन सिंह के विकास यात्रा कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए खर्च कि जा रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व नरसिम्हा राव ने पंचायतों के विकास एवं मजबूती के लिए पंचायती राज कानून बनाया था, लेकिन वर्तमान की सरकार इस कानून की धज्जियां उड़ा रही है. कवासी ने सरकार पर नियमों को ताक में रखकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. कवासी ने कहा कि विकास यात्रा के नाम पर भाजपा जनता को बेवकूफ बना रही है. कोन्टा विधानसभा में विद्युत व दूर संचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. गर्मी के दिनों में जनता बार-बार बिजली गुल और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का सामना कर रही है. लखमा ने कहा कि सरकार एक तरफ विकास का ढोंग कर रही है वहीं जिला प्रशासन कई दशकों से लग रहे साप्ताहिक बाजारों को बंद करते जा रही है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2s0bs3y

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages