उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में एक प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रकाश शुक्ल की संदिग्ध मौत ने कई सवाल उठा दिये हैं. पुलिस की थ्योरी अलग है और शुक्ल के परिजनों की एकदम उलट. शुक्ल के सिर में गोली लगने से मौत हुई है. लाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है. अब सवाल यह है कि शुक्ल ने खुद को गोली मारी या किसी और ने शुक्ल को गोली मारकर तमंचा और कारतूस मौका-ए-वारदात पर छोड़ दिया? पुलिस की थ्योरी यह है कि यह आत्महत्या का मामला नज़र आ रहा है लेकिन शुक्ल के परिवार के लोगों का कहना है कि पुलिस की थ्योरी ठीक नहीं है. इसे हत्या का मामला मानकर विवेचना की जाना चाहिए? क्या है पुलिस और परिवार की अलहदा सोच की वजह? तफ्तीश में देखें पूरी कहानी.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IuI8LW
No comments:
Post a Comment