जोधपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े 28 लाख और बाड़मेर में 6.38 लाख रुपए लूटे - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, May 7, 2018

जोधपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े 28 लाख और बाड़मेर में 6.38 लाख रुपए लूटे


जोधपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े 28 लाख और बाड़मेर में 6.38 लाख रुपए लूटे

जोधपुर शहर में लुटेरे एक व्यापारी से दिनदहाड़े 28 लाख रुपए लूट ले गए. वहीं बाड़मेर में 6 लाख 38 हजार रुपए लूट लिए गए. इससे पहले शनिवार रात को नागौर के मेड़ता कस्बे में एक जने से 20 लाख रुपए लूट लिए थे.

जोधपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े 28 लाख और बाड़मेर में 6.38 लाख रुपए लूटे
जोधपुर में लूट का शिकार हुआ व्यापारी मुकेश लूणावत। फोटो: न्यूज 18 राजस्थान
News18Hindi
Updated: May 7, 2018, 6:43 PM IST
प्रदेश में लुटेरे बेखौफ हो रहे हैं. महज 40 घंटों के भीतर लुटेरों ने प्रदेश में लूट की चार बड़ी वारदातें कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. सोमवार को सुबह चूरू के बीदासर कस्बे में हुई 20 लाख की लूट के बाद दोपहर में जोधपुर शहर में लुटेरे एक व्यापारी से दिनदहाड़े 28 लाख रुपए लूट ले गए. वहीं बाड़मेर में 6 लाख 38 हजार रुपए लूट लिए गए. इससे पहले शनिवार रात को नागौर के मेड़ता कस्बे में एक जने से 20 लाख रुपए लूट लिए थे. बीते 40 घंटों में लुटेरे चार वारदातों में 64.38 लाख रुपए लूटकर फरार हो चुके हैं. एक भी मामले में लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

पहले चेन खिंची फिर रुपयों का बैग
जोधपुर में लूट की वारदात भदवासिया पुलिए पर हुई. कृषि मण्डी में किराणे के व्यापारी मुकेश लूणावत दुकान से रुपए लेकर बैंक के लिए रवाना हुए थे. रास्ते में भदवासिया पुलिए पर मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने लूणावत को कहा कि उनकी गाड़ी का पिछे का टायर पंक्चर है. इस पर लूणावत गाड़ी रोककर देखने लगे. इसी दरम्यियान लुटेरों ने उनके गले की चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए. बाद में बदमाश उनसे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए. बैग में 28 लाख रुपए भरे हुए थे. वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

बाड़मेर में बैंक के पास लूटा

बाड़मेर शहर में वारदात कोतवाली थाने से महज चंद कदमों की दूरी पर ही हुई. बैंक ऑफ बड़ौदा की लाइन में लगे एक ग्राहक से लुटेरे रुपए लेकर पार हो गए. लुटेरों ने बैंक ग्राहक को भनक पड़े बिना बैग को चीरकर करीब 6 लाख 38 हजार रुपए पार कर लिए. यहां यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना की जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली. शहरभर में नाकाबंदी करवा लुटेरों की तलाश की जा रही है.
from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2wj9gsp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages