सीबीएसई, आईसीएसई और दूसरे कई बोर्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं और अब स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा चैलेंज कोर्स और कॉलेज को सलेक्ट करना. गाइडेंस के अभाव में स्टूडेंट्स कई बार भटक जाते हैं. कई छात्र सहपाठी को देखकर कॉलेज और कोर्स का सलेक्शन करते हैं तो कई बार छात्र कोर्स से ज्यादा कॉलेज को तव्वजो देते हैं. इन सारे सवालों का हल आपको एक छत के नीचे न्यूज 18 Education Expo में मिलने जा रहा है. लोकप्रिय चैनल न्यूज़ 18 बिहार/झारखंड चैनल पटना के ज्ञान भवन के अशोक इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर में 2-3 जून को Education Expo आयोजित कर रहा है. इस एक्सपो में शिक्षा जगत की जानी मानी हस्तियां शामिल होगीं. Education Expo में शामिल होने के लिए आप 2 जून को सुबह 11 से 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस कार्यक्रम का उद्गाटन शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा करेंगे. लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर चन्द्रशेखर वर्मा, पटना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और जाने माने शिक्षाविद् प्रोफेसर रास बिहारी प्रसाद सिंह, पटना NIFT के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव, पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर गुलाब चंद राम जयसवाल और सुपर-30 के डायरेक्टर और पूर्व डीजीपी अभयानंद भी अपने अनुभवों को साझा करेंगे.from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2LEtdxt
No comments:
Post a Comment