डिंडौरी जिले के करंजिया विकासखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष रंजीता परस्ते ने सीईओ आरके पालनपुरे को थप्पड़ जड़ दिया. दोनों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था. कार्यक्रम के दौरान महिला नेत्री ने आपा खो दिया. मामले की शिकायत करंजिया थाने में की गई है.रंजीता परस्ते करंजिया जनपद पंचायत में अध्यक्ष के पद पर ढाई वर्षों तक आसीन रही हैं. करीब 6 महीने पहले अध्यक्ष रंजीता परस्ते के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सदस्यों ने अम्बेश्वरी परस्ते को अध्यक्ष चुन लिया था. रंजीता परस्ते की मानें तो उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिल गया है जिसका पालन जनपद के अधिकारियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2sWHBta
No comments:
Post a Comment