राजधानी रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न परीक्षाओं में सफल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हाल के दिनों में सीबीएसई के 10 वीं, 12 वीं एवं जेईई एडवांस के अलावा अन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि जबकि क़ानून सचिव संजय प्रसाद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कीं.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2tl6A9O
No comments:
Post a Comment