VIDEO: छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण पढ़ाई छोड़ लौटने को मजबूर हुए छात्र - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 24, 2018

VIDEO: छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण पढ़ाई छोड़ लौटने को मजबूर हुए छात्र

जमशेदपुर से बाहर छात्रवृत्ति के आधार पर पढ़ने गए छात्रों को इन दिनों छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है. सरकारी तंत्र द्वारा छात्रवृत्ति बंद किए जाने से इन छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़ कर वापस जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं. बता दें कि पूर्वी सिंहभूम जिले से लगभग 35 छात्र झारखंड से बाहर तमिलनाडु के महात्मा पोलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ने गए थे. मगर कॉलेज ने अब सभी छात्रों को वापस भेज दिया है. छात्रों को वापस भेजे जाने का कारण कॉलेज प्रबंधन ने इन छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलना बताया. जिला मुख्यालय पहुंचे ये सभी छात्र जिला के उपायुक्त से मिले और उनसे उनकी छात्रवृत्ति निर्गत किए जाने की मांग की. छात्रों के अनुसार वे सभी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं मगर शिक्षा पाना चाहते हैं. इन छात्रों ने कहा कि अगर इन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिली तो ये शिक्षा से वंचित रह जाएंगे.

from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ttankI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages