दुनिया का सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला आज कल आकर्षण का केंद्र बन गया है. धर्मशाला में इन दिनों कई राज्यों से पर्यटक पहुंच रहे हैं. गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हिमाचल का रुख करने की बात सबसे पहले पर्यटकों के जेहन में आती है. क्योंकि हिमाचल की वादियां पर्यटकों का मन इस तरह हर लेती है कि यहां पर बार बार आने को हर किसी का मन करता है. इस बार भी हिमाचल ने पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में किसी प्रकार की कमी नही छोड़ी है. यहां भारी संख्या में यहां पर्यटक पहुंच रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इस बार पर्यटक धर्मशाला में बने क्रिकेट स्टेडियम में उम्मीद से ज्यादा की संख्या में पहुंच रहे हैं.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xDgzMc
No comments:
Post a Comment