हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में नालागढ़ क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर द्वारा किए जा रहे उद्घाटनों और शिलान्यासों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा की अगवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ओर जहां लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग के अधिकारियों को घेरते हुए रोष प्रदर्शन किया, तो वहीं राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एसडीएम के माध्यम से पूर्व विधायक की कारगुजारियों का ज्ञापन प्रेषित किया. लोक निर्माण विभाग और आईपीएच विभाग के कार्यालय के बाहर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक की अगवाई में धरना दिया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. कांग्रेस जन पहले लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंचे और वहां धरना-प्रदर्शन करने के बाद आईपीएच कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LihZ0T
No comments:
Post a Comment