VIDEO: शराबबंदी मध्यप्रदेश के लिए घाटे का सौदा- वित्तमंत्री जयंत मलैया - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 9, 2018

VIDEO: शराबबंदी मध्यप्रदेश के लिए घाटे का सौदा- वित्तमंत्री जयंत मलैया

मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि शराबबंदी कहीं भी सफल नहीं हुई है, चाहे यह गुजरात, बिहार में हो या फिर अमेरिका में. होशंगाबाद दौरे पर आए वित्तमंत्री मलैया ने कहा कि शिवराज सरकार लगातार शराब बंदी की बात कर रही है, लेकिन शराबबंदी प्रदेश के लिए घाटे का सौदा है. शराबबंदी को असफल बताते हुए मंत्री मलैया ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका में 1930 में यह प्रयोग शुरू हुआ था, लेकिन इस फिर से हटाया गया, जिसके चलते रुजवेल्ट भारी वोट से जीते थे. मलैया ने कहा कि शराबबंदी की जाती है तो प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार पनपेगा, जिससे अपराध भी बढ़ता है. वित्त मंत्री ने बढ़ते कर्ज को लेकर कहा कि हम साढ़े 14 साल रेवेन्यू सरप्लस में रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी की बेहतरी के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ऐसे में ओवर ड्राफ्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि सरकार पर फिलहाल 1 लाख 60 हजार करोड़ का है और जरूरत पड़ी तो और कर्ज लिया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2udwhc0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages