VIDEO- बस्ती: सात साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

VIDEO- बस्ती: सात साल की मासूम से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले से बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. छत पर सोये अपने चचेरे भाई के पास खेलने गयी सात साल की मासूम के साथ उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया और बच्ची के चीखने पर आसपास के लोगों ने युवक को रंगे हाथों पकड़ा. मामले के अनुसार बच्ची के चीखने की आवाज़ें सुनकर जब उसकी दादी छत पर पहुँची, तो घटना को देखकर वह हैरान रह गई. उन्होंने शोर मचा कर सबको जमा कर लिया और सबसे पहले आरोपी की पिटाई की और उसके बाद उसे पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया. मौके पर पहुँची पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मासूम की हालत को देखते हुए उसे मेडिकल परीक्षण के लिए गोरखपुर भेज दिया गया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2lTfO90

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages