VIDEO- कानपुर: बच्चों ने किया चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

VIDEO- कानपुर: बच्चों ने किया चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न

उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों ने खेल खेल में ऐसी घटना को अंजाम दे दिया जिस पर यकीन करना आसान नही है. इन नाबालिग लड़कों ने चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया और उसे तड़पता हुआ छोड़कर मौके से भाग गए. कहानी के अनुसार घटना 30 जून की है जब गांव के बच्चे आपस में खेल रहे थे. तभी चार बच्चे एक मासूम बच्ची को सुनसान जगह ले गए और वहां बच्चों ने मिलकर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया. बच्ची को रोने के लिए छोड़ कर सभी अपने—अपने घर लौट गए. वहीं चार साल की मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घर वालों के होश उड़ गए. किसी तरह बच्ची ने बात परिजनों को बताई. परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए. पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी चारों नाबालिग बच्चों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और फिर मासूम बच्ची को पुलिस ने फिर से मेडिकल के लिए भेजा. एसएसपी कानपुर का कहना है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न हुआ है लेकिन रेप नहीं है. आरोपी चारों बच्चों की उम्र छह से बारह साल के बीच है. कहा जा रहा है कि शायद बच्चों को गांव में ही किसी ने पॉर्न वीडियो दिखाए थे. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2u3bwRh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages