नाग ने एक के बाद एक मुंह से उगले 9 अंडे - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

नाग ने एक के बाद एक मुंह से उगले 9 अंडे

महाराष्ट्र के पुणे में एक सांप ने मुंह से एक के बाद एक कुल नौ अंडे उगले. जानकारी के मुताबिक पुणे शहर के चंद्रपुर के लोगों ने एक नाग को बेचैन अवस्था में देखा, वो रेंग भी नहीं पा रहा था. इसके बाद लोगों ने तुरंत एक सर्प विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया, जिसने सांप की पूंछ पकड़ा और उसे उल्टा लटका दिया. जैसे ही सांप का धड़ नीचे की ओर हुआ, सांप ने एक के बाद एक कुल 9 अंडे मुंह से बाहर कर दिया. वहीं जब सांप ऐसे कर रहा था, तभी भीड़ में किसी ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सांप ने अंडों को खाने के लिए पहले दो मुर्गियों को मारा फिर उनके 9 अंडे एक-एक करके खा गया. वहां मौजूद लोग सांप के मुंह से निकलने वाले अंडे गिनने लगे और इस अनोखे नजारे को देख कर हैरान रह गए. गैरतलब है कि इससे पूर्व ओडिशा के अंगुल जिले के चेंदीपाढ़ा गांव भी एक ऐसा ही हैरतअंजग वीडियो सामने आया था, जिसमें एक किंग कोबरे ने कैमरे के सामने मुंह से दो प्याज उगले थे. कोबरा के इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया. कोबरे ने 11 प्याज और एक मेंढक को निगल लिया था. जब गांव वालों को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने कोबरे को पकड़ने के लिए सर्प विशेषज्ञ हिमांशु शेखर को सूचना दी. जानकारी मिलते ही हिमांशु तुरंत मौके पर पहुंचे और कोबरे को देखा, जो प्याज निगलने के कारण बेचैनी महसूस कर रहा था. इस मामले में हिमांशु ने बताया कि वो अभी कोबरे को देख ही रहे थे कि कोबरा मुंह से प्याज उगलने लगा. इस दृश्य के सामने आते ही हिमांशु ने फौरन कैमरा चालू कर रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, लेकिन वीडियो में वो कोबरे को सिर्फ 2 ही प्याज उगले हुए कैद कर पाए.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2zj64Pg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages