गुमला में आज दो नये थानों का उद्घाटन किया गया. इन थानों की लंबे समय से मांग की जा रही थी. ये दो थाने सिसई व भरनो थानों के क्षेत्रों को काटकर बनाए गए हैं. जहां सिसई में पुसो वहीं भरनो में करंज थाने का उद्घाटन किया गया है. उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव व एसपी अंशुमान कुमार के साथ कई पदाधिकारी मौजूद रहे. विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने कहा कि इन थानों की लंबे समय से मांग की जा रही थी. वहीं एसपी अंशुमान कुमार ने थाना बनने से इलाके में अपराध पर नियंत्रण होने के साथ ही पुलिस के लोगों के काफी समीप होने की बात कही. इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद थे जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2toB7DH
No comments:
Post a Comment