उत्तराखंड में बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी नैनीताल झील के गिरते जल स्तर को लेकर खासे चिंतित हैं. सांसद बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे बलूनी ने बताया कि झील को लेकर उन्होंने आगामी शुक्रवार को हाई प्रोफाइल बैठक बुलाई है. इसमें झील से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी को भी मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. सांसद बनने के बाद बलूनी की ये पहली बड़ी प्रशासनिक बैठक है. इसलिए इसे नैनी झील के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2LN2W0f
No comments:
Post a Comment