करनाल में बुधवार सुबह से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. किसानों की फसलों के लिए भी यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी. सब्जियों की जो फसलें गर्मी और लू से मुरझा गई थीं, उनकी रौनक वापस आ जाएगी. किसान अपनी धान की फसल के लिए जमीन को तैयार कर रहे हैं. इस बारिश से उन्हें काफी राहत मिलेगी. वे आज से ही धान की बिजाई भी शुरू कर देंगे. इस बारिश से हरे चारे पर गर्मी और लू का जो असर हो रहा था, वह भी काफी हद तक खत्म हो जाएगा और पशुओं के लिए अच्छा चारा मिलेगा.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2Lrz0FU
No comments:
Post a Comment