पॉलीथिन या प्लास्टिक बैग का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन गया है. इस क्रम में झारखंड सरकार द्वारा इसके प्रयोग के खिलाफ नीतिगत फैसले भी लिए गए हैं. पर्यावरण को इससे हो रहे नुकसान को देखते हुए देवघर में वन विभाग, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत देवघर शहरी क्षेत्र में घूम-घूमकर अधिकारियों द्वारा लोगों को पॉलीथिन और प्लास्टिक बैग से हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई. इसकी जगह जूट या सूत के बने बैग इस्तेमाल करने का आग्रह किया है. देवघर की क्षेत्रीय वन पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने कहा कि जल्द ही इसी तरह का अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा. वहीं ईसीएल के महाप्रबंधक ने कहा कि इस वर्ष भारत की अगुआई में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और इसकी सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Jx9X76
No comments:
Post a Comment