राजधानी जयपुर में नगर निगम ने गुरुवार को खातीपुरा पुलिया के पास स्थित एक जर्जर इमारत को जेसीबी की मदद से गिराया. निगम की विद्याधर नगर जोन की टीम ने यह कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार इस इमारत में पहले केमिकल फैक्ट्री का संचालन हो रहा था. जिसमें गत दिनों आग लग गई थी. इसके बाद से ही इस इमारत के कभी भी गिरने की आशंक बनी हुई थी. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने निगम से शिकायत भी की थी. (दीपक व्यास की रिपोर्ट)from Latest News राजस्थान News18 हिंदी https://ift.tt/2kAF8js
No comments:
Post a Comment