VIDEO: जलसंकट से पार पाने के क्रम में यहां मिली 300 साल पुरानी दो बावड़ियां - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 4, 2018

VIDEO: जलसंकट से पार पाने के क्रम में यहां मिली 300 साल पुरानी दो बावड़ियां

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के चाडना गांव में लोगों को करीब 300 साल पुरानी दो बावड़ी मिली है. चाडना गांव में खुदाई के दौरान पानी की दो बावड़ियां मिली हैं. बावड़ियां मिलने से पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों में खुशी का माहौल है. दरअसल गांव में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया था इस समस्या से निपटने के लिए गांव में एक बैठक बुलाई गई जिसमें बुजुर्गों ने बताया कि गांव के समीप पहले पानी की बावड़ियां हुआ करती थी जो करीब 70 के दशक में सड़क निर्माण के दौरान दब गई थी. गांव के लोगों ने मोर्चा संभाला और बावड़ी की खोज में लग गए. परिणाम के तौर पर उन्हें एक नहीं दो—दो बावड़ियां हाथ लगी हैं.

from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2kJ9Ze3

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages