खगड़िया में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि बचाने गये दो अन्य लोग भी करंट के चपेट में आने से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक के परिजन मनोज कुमार ने बताया कि युवक विक्रम कुमार अपने घर में बिजली के तार को ठीक कर रहा था. इसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गया. इसे बचाने गए उसकी पत्नि और मां भी करंट के चपेट में आ गई. इस घटना में युवक विक्रम की मौत हो गई. घटना चौथम थाना के सरैया गांव की है. (दिग्विजय की रिपोर्ट)from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2LB9vBU
No comments:
Post a Comment