करनाल के गांदर गांव में खेत जोतने गए व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों को खेत में मृतक पवन का शव मिला. मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के ही तीन व्यक्ति पवन को केत में काम करने के बहाने अपने साथ ले गए, जिसके बाद तीनों ने मिलकर पवन की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक पवन के शरीश पर चोट के निशान है, जिससे प्राथमिक दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मृतक के शव को कल्पना चावला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है. शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मामले में आगे की जांच की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2tdaCjR
No comments:
Post a Comment