वित्तीय वर्ष को शुरू हुए दो माह बीत चुका है. योजना के तहत शासन ने अब तक लक्ष्य जारी नहीं किया है. लक्ष्य के साथ रोजगार सृजन के लिए दी जाने वाली सब्सिडी भी घोषित हो जाती है. विभाग में बेरोजगार आवेदन कर रहे हैं, लेकिन सब्सिडी की जानकारी नहीं होने से आवेदन बैंको तक नहीं पहुंचाया जा रहा है. योजना का उद्देश्य ही लघु और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देना है. कोरबा के उद्योग विभाग में अब तक 50 आवेदन आ चुके हैं. दिन-ब-दिन आवेदनों की तादाद बढ़ती जा रही है. सब्सिडी राशि जारी नहीं होने से आवेदनों को बैंक भेजना संभव नहीं हो रहा है. जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सीएस ठाकुर ने बताया की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के लिए अभी शासन से लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है. योजना के लिए अब तक लगभग 50 आवेदन आ चुके हैं. लक्ष्य प्राप्त होते ही आवेदनों को संबंधित बैंकों में भेजा जाएगा.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2Jl6s02
No comments:
Post a Comment