ग्वालियर पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटरा के गिरोह के पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों से एक रिवॉल्वर, 2 देशी कट्टे सहित हथियार बरामद किए हैं. लुटेरों ने 6 से ज्यादा चोरी और लूट की वारदातों को कबूल किया है. इन लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 24 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है. क्राइम ब्रांच के एडिश्नल एसपी पंकज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव के पास वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ बदमाश जमा होने की खबर मिली थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर लुटेरों की धरपकड़ कर गिरफ्तारी की गई. पकड़े गए आरोपियों में शुभम नाई, गिरिराज ओझा, प्रताप रावत शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं और ललित मुरैना व पांचवा आरोपी रोहित उत्तप्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2HuS1on
No comments:
Post a Comment