सागर आयकर विभाग के निरीक्षक को लोकायुक्त पुलिस ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. मामले में लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि नोटबंदी के दौरान रसीद अहमद द्वारा बैंक में जमा कराए गए रुपयों को लेकर लंबित केस को सुलझाने की एवज में आयकर विभाग के निरीक्षक गजेंद्र चौधरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उन्होंनें बताया कि आरोपी निरीक्षण नोटबंदी के दौरान हुए मामले को सुलझाने के लिए पीड़ित को परेशान कर रहा था. पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने मामले की पुष्टी की और जांच सही पाए जाने पर आरोपी निरीक्षक गजेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पीड़ित से 20 हजार रुपए अपने अधिकारी सुधीर गुप्ता द्वारा मांगे जाने की बात कहकर लिए थे.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2lcOmmx
No comments:
Post a Comment