हिमाचल प्रदेश सरकार के वन, परिवहन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री गोविंद ठाकुर एक दिन के ननखड़ी प्रवास पर रहे. वे यहां के सदाबहार स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे. प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय खेल प्रकोष्ठ जिला महासू के सौजन्य से किया गया था. इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शशिदत्त शर्मा भी मौजूद रहे. ननखड़ी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में गोविंद ठाकुर ने कई घोषणाएं की उन्होंने यहां के बस अड्डे के निर्माण के लिए दस लाख देने की घोषणा की जबकि भव्य स्टेडियम के नर्माण के लिए दस लाख की पहली किस्त जारी करने की बात कही.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KYLowC
No comments:
Post a Comment