लोहरदगा सदर प्रखंड के कुजरा गांव में सुबह एक निर्माणाधीन कुएं में बज्रकीट गिरा हुआ मिला. इसे देखने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों के सहयोग से बज्रकीट को कुएं से बाहर निकाला गया. ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को बज्रकीट नहीं सौंपे जाने की वजह से कुछ देर के लिए अफरा तफरी का महौल बन गया था. सदर पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने फिर वन विभाग को बज्रकीट सौंपने का काम किया. वन विभाग अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इसे चुल्हापानी जंगल में छोड़ने की तैयारी में जुट गया है ताकि बज्रकीट बाहुल क्षेत्र में यह सकुशल पहुंच जाए. कुजरा गांव में मिले इस बज्रकीट का वजन करीब आठ किलोग्राम बताया जा रहा है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2s4OCqM
No comments:
Post a Comment