झारखंड के सिल्ली उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है. बुजुर्ग, महिला, पुरुष व नये मतदाता इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इन सबके बीच आजसू सुप्रीमो सह प्रत्याशी सुदेश महतो अपनी पत्नी के साथ बूथ नंबर 123 पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोटिंग के बाद उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत पक्की है. सिल्ली सीट पर सुदेश महतो को बीजेपी का भी समर्थन प्राप्त है. जबकि उनके खिलाफ मैदान में जेएमएम प्रत्याशी सीमा महतो हैं. पिछले चुनाव में सुदेश महतो जेएमएम के अमित महतो के हाथों हार गये थे.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2se8Ijh
No comments:
Post a Comment