हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ क्षेत्र किन्नौर के पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी है. किन्नौर के निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है. बारिश होने के कारण सम्पूर्ण जिला शीत लहर की चपेट में आ गई है. निचले क्षेत्रों में जमकर हो रही बारिश के कारण जनजीवन थम सी गई है. परंतु अभी तक किसी प्रकार की अनहोनी की खबर नही है. डीसी किन्नौर किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि जिले में हो रही बारिश को देखते हुए जिले के तीनों खण्डों के एसडीएम और सभी तहसीलदार और नायब तहलीलदारों को स्थिति पर नजर रखने का आदेश दिया है. उन्होंने लोगों से भी आपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अनुमान को देखते हुए कोई भी अपने घरों से बाहर न निकले क्योकि कहीं भी कभी भी भूस्खलन हो सकती है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2wf31Wy
No comments:
Post a Comment