ऊना के गांव बसाल में स्थित आईनॉक्स विंड फैक्ट्री में बीते कई दिनों से चल रही कामगारों की हड़ताल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. फैक्ट्री के एक कामगार द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. बीते शुक्रवार की देर रात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मृतक के परिजनों और सहकर्मियों ने जिला प्रशासन और उद्योग प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मृतक युवक के परिजनों और सहकर्मियों ने उद्योग प्रबंधन पर गंभीर आरोप जड़े हैं. वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद फैक्ट्री के 5 बड़े अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके पांचों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Lt4axr
No comments:
Post a Comment