हाथियों ने बुजुर्ग को पैरों तले रौंद डाला - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 20, 2018

हाथियों ने बुजुर्ग को पैरों तले रौंद डाला

ओडिशा के सुंदरगढ़ में कुछ हाथियों ने एक बुजुर्ग को रौंदकर मार डाला. जानकारी के मुताबिक बागडेगा के जंगल में हाथियों के एक झुंड ने बुजुर्ग पर उस समय हमला किया, जब वो जंगल के रास्ते अपने घर की ओर लौट रहे थे. बुजुर्ग ये भांप नहीं पाए कि हाथी हमला करने वाले हैं, जब तक हाथी हिंसक हुए वो काफी करीब आ चुके थे और हाथियों के एक झुंड ने उन्हें दौड़ाकर पैरों से कुचल दिया. इस हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारी हिंसक हाथियों की तलाश कर रहे हैं. हाथियों के इस बर्बर हमले से इलाके को लोगों में भारी दहशत है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2rIsZfB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages