पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने 5 गांव के लगभग 16 लोगों को घायल कर दिया. घायलों को रैपुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पैंथर में हमलें में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार रैपुरा क्षेत्र के मुरता, चैनहाई, विरमपुरा, छारा, डूंगरी गांव के लोगों को एक ही पैंथर ने घायल किया है. वन कर्मियों की हड़ताल से ग्रामीणों की जान सांसत में आ गई है. फिलहाल इस आदमखोर तेंदुए का वन विभाग द्वारा रेस्क्यू जारी है. विभाग के अधिकारी का कहना है कि जानकारी लगने के बाद पन्ना से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है जल्द ही सर्च करके तेंदुए को पकड़ लिया जायेगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xaCfix
No comments:
Post a Comment